रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: कलियर। कलियर में साबिर पाक के उर्स के दौरान शुक्रवार को भारी भीड़ के कारण पीपल चौक, सदन चौक सहित कई स्थानों पर जाम लग गया। इस कारण जायरीनों और राहगीरों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जाम को खुलवाया और वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना कराया। शुक्रवार को साबिर पाक के उर्स की गुस्ल शरीफ की रस्म अदा होने के बाद जूमे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लौटते समय जायरीनों की भीड़ पीपल चौक, सदन चौक, नया पुल पर लग गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: उर्स खत्म, नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नाले का गंदा पानी इससे कुछ ही देर में यहां पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते जाम लंबा होता चला गया। ऐसे में जायरीनों को घंटों उमस भरी गर्मी में जाम में...