Roorki News: पिरान कलियर में आज को सजेगी जश्न-ए-गौसुल आजम की महफिल
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: पिरान कलियर में 23 सितंबर को जश्न-ए-गौसुल आजम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बरेली शरीफ की खानकाह-ए-शराफतिया सकलैनियां के गद्दीनशीन शाह गाजी मियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में चादरपोशी, फातिहाख्वानी, लंगर-ए-आम सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे और आखिर में मुल्क में अमनो-सलामती के लिए विशेष दुआ की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर पिरान कलियर स्थित मुनव्वर अली साबरी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के पदाधिकारियों और शाह गाजी मियां के मुरीदीन ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और बताया कि आगामी 23 सितंबर को कलियर में जश्न-ए-गौसुल वरा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुरआन ख्वानी, महफिल-ए-समा, लंगर ख्वानी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.