Roorki News: पार्क में स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा प्रेम की प्रतिमा भी लगाए नगर निगम
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने देहरादून के वाणी विहार में बन रहे पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा प्रेम के नाम पर रखने का स्वागत किया है। उन्होंने महापौर सौरभ थपलियाल और पार्षद त्रिलोक सिंह बरगली का आभार जताया। नारसन ने नगर निगम से पार्क में श्रीराम शर्मा प्रेम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि श्रीराम शर्मा प्रेम ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 1944 में केंद्रीय सचिवालय में तिरंगा फहराने पर उन्हें दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी। उनकी कविताएं भी स्वतंत्रता आंदोलन की भावना से प्रेरित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.