Roorki News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, उपचार के दौरान युवक की मौत से मचा हड़कंप
रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: भगवानपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर अभी तक कोई पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान मारपीट में गंभीर हुए अभिषेक घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.