Roorki News: पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ सातों-आठों महोत्सव का समापन
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। न्यू आदर्श शिवाजी नगर में कुमाऊं के पारंपरिक सातों-आठों महोत्सव में पूजा के साथ ढोल की थाप संग गौरा-महेश्वर को विदाई दी गई। इसी के साथ आठों पर्व का भी समापन हुआ। सातों-आठों पर्व कुमाऊं में मनाया जाने वाला प्रमुख पारंपरिक पर्व है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पंचमी से अष्टमी तक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती रूठकर अपने मायके आती हैं और भगवान शिव उन्हें मनाने के लिए आते हैं। माता पार्वती की विदाई के साथ ही पर्व का समापन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.