रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। भरतपुर साल्हापुर में दरवाजे के सामने पानी बहाने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम भरतपुर साल्हापुर निवासी रजनेश ने बताया कि 26 जुलाई की रात उसके पड़ोसी डॉ. बिजेंद्र, सन्नी और सावन उसके घर के सामने पानी बहा रहे थे। नीचे फिसलने की आशंका को देखते हुए उसने वहां मिट्टी डाल दी। इसी बात से नाराज होकर तीनों आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...