Roorki News: पानी की टंकी पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: बुग्गावाला। शहीदवाला ग्रंट गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह युवक का शव गांव के समीप स्थित पानी की टंकी पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शहीदवाला ग्रंट निवासी अभिषेक पुत्र सुलेख चंद रविवार रात गांव के समीप बनी पानी की टंकी पर पहुंचा था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने युवक को टंकी पर फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना तत्काल बुग्गावाला पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.