Roorki News: पाइप लाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीर परेशान
रुडकी, सितम्बर 4 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। महेवड़ कलां गांव में कब्रिस्तान के पास पानी की लाइन में लीकेज से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पाइप लाइन से लगातार पानी निकलने के कारण सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन फिसलने से हादसे की स्थिति भी बन जाती है। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.