Roorki News: पांच वर्षीय बेटे सहित महिला लापता
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: झबरेड़ा। लाठरदेवाहूण निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी और दामाद के बीच मनमुटाव चल रहा है। इसी कारण उनकी बेटी अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। बताया कि रविवार शाम उनकी बेटी अपने बेटे के साथ मंदिर गई थी, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। एसएसआई सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.