रुडकी, अगस्त 5 -- Roorki News: मंगलौर। एक गांव निवासी पीड़ित पति ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी दो अगस्त की सुबह पांच माह की पुत्री को साथ लेकर घर से निकली थी। इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि विवाहिता और उसकी पांच माह की बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...