रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। ब्राह्मण समाज रुड़की की ओर से समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच दिवंगत विभूतियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सम्मान प्रदान किया और दिवंगत विभूतियों के योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें स्वर्गीय पंडित बृज भूषण शर्मा, स्वर्गीय पंडित सुंदर लाल शर्मा, स्वर्गीय पंडित मानवेंद्र शर्मा, स्वर्गीय पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा और स्वर्गीय पंडित जय गोपाल शर्मा के परिजन शामिल रहे। बृजभूषण शर्मा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे। सुंदर लाल शर्मा ने पुरोहित के रूप में धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में योगदान दिया। मानवेंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार रहे, जबकि दामोदर प्रसाद शर्मा भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर महामंत्री रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News:...