Roorki News: पशु क्रूरता मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, पिता फरार
रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की। सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बंदा रोड पर कुछ लोग पशु कटान की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पशु क्रूरतापूर्वक बंधा मिला। बताया कि शन्नो उर्फ वसीम, उसकी पत्नी शबनम और बेटे मोहम्मद जैद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि शबनम और मोहम्मद जैद को कोर्ट में पेश किया गया है। उधर, पुलिस ने पशु क्रूरता मामले में ही शाहनवाज निवासी जौरासी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.