Roorki News: पर्यावरण सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
रुडकी, सितम्बर 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इनर व्हील क्लब स्पार्कल्स की ओर से नगर निगम के सहयोग से पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मारवाड़ कन्या पाठशाला और लिटिल स्कॉलर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। रैली के दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक को सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय नगर निगम की ओर से निर्धारित समय पर आने वाली प्लास्टिक संग्रहण गाड़ियों में ही दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.