Roorki News: परिचित निकले घर में चोरी करने वाले, दो गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मुंडाखेड़ा कलां गांव में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी के मामले का खुलासा कर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 30 अगस्त की रात मुंडाखेड़ा कलां निवासी नवीन के घर में अज्ञात चोर घुस गए थे। चोर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.