रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। पनियाला गांव में मेले के दौरान हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला-चंदापुर गांव में मेले के दौरान विशाल चौहान मंगलवार की शाम मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। गोली लगने से विशाल चौहान घायल हो गए थे। अचानक हुई फायरिंग से मेले में अफरातफरी मच गई थी। घायल को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने देहरादून के लिए रेफर कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान ...