रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: लंढौरा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को दामाद काफी समय से बहकाता रहता है। दामाद के बहकावे में आकर पत्नी गाली-गलौज और मारपीट करती रहती है। आरोप है कि तीन सितंबर को पत्नी घर से पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गई है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...