रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खंड विकास कार्यालय में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री सुनील सैनी रहे। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...