Roorki News: न्यायालय के वारंट पर आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ा
रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: लक्सर। खानपुर थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के साथ ही वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने 28 अक्तूबर को खानपुर निवासी सेठपाल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल जगत सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.