रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। रहमतपुर मार्ग पर नौगजे पीर के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रहमतपुर गांव निवासी प्रभात (28) शनिवार सुबह करीब दस बजे बाइक से कोर कॉलेज की ओर से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि नौगजे पीर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभात बाइक से सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...