रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: दशहरा पर्व पर रुड़की में रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नेहरू नगर स्थित नेहरू स्टेडियम में 32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। नेहरू स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, रामनगर स्थित मूलराज इंटर कॉलेज के मैदान में भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। दशहरा मेले के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती रहेगा। इसे देखते हुए पुलिस ने प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास ब...