रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से एक होटल में नेशन बिल्डर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में बच्चों के विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में दिव्या गुप्ता, निधि बारतर, रुचि गिरी, रितिका गुप्ता, अमरदीप सिंह, हिमांशु, यशोदा बिष्ट, मेघा भंडारी, मुक्ता जैन, विष्णु दत्त गौड़, आंचल वर्मा, विकास, रिया भट्ट, मंजू कांडपाल, सरिता दास, प्रशांत कपिल, विभूति सैनी और विवेक वर्मा को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...