रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोवर्धनपुर में बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की। नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और विचारों के माध्यम से उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन डेवलपमेंट कंसोर्टियम की ओर से ग्लोबल कैटालिस्ट के सहयोग से संचालित ग्लो क्लब के अंतर्गत किया गया। मुख्य अतिथि योगेश्वर सिंह, छात्रावास वार्डन पूनम शर्मा, शैक्षिक कार्यक्रम प्रमुख डॉ. कविता घोष और अतिथि वक्ता स्वाति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिकाओं ने सवाल उठाया कि जब छात्राएं 12वीं तक पढ़ाई कर भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, तो कम उम्र में उनकी शादी करना कितना उचित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...