Roorki News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर घायल
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: भगवानपुर। मंडावर चेकपोस्ट के पास एक युवक नीलगाय से टकराकर गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छुटमलपुर निवासी 37 वर्षीय नीरज शर्मा देर शाम फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह मंडावर चेकपोस्ट के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे पहले कि वह बाइक पर नियंत्रण कर पाते, उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.