रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की। स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद का नीति आयोग में पंजीकरण हो गया है। महापरिषद के प्रवक्ता गोपाल नारसन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी प्रह्लाद प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल और राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्ता के प्रयासों से संस्था को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवारों को केंद्र सरकार की योजनाओं और अनुदान का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...