Roorki News: निरंकारी भवन के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में देवबंद रोड पर निरंकारी भवन के पास शनिवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिलिव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार सुबह निजी एंबुलेंस के माध्यम से देवबंद रोड पर निरंकारी भवन के पास से करीब 20 से 22 वर्ष के अज्ञात युवक के शव को राजकीय अस्पताल रुड़की लाया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.