Roorki News: नियमित व्यायाम से स्वस्थ रहकर आगे बढ़ें छात्र
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में अतिथियों ने नवनिर्मित व्यायामशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ और मजबूत बनाने की दिशा में इसे अहम पहल बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृताचार्य विवेक पांडेय और योगेश शास्त्री के निर्देशन में वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सहप्रबंधक दिनेश पंवार, कर्नल रविंद्र बंसल और प्रवीण गर्ग ने नवनिर्मित व्यायामशाला का लोकार्पण किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.