Roorki News: निजी अस्पताल में युवती की मौत, लापरवाही का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, युवती को तीन दिन पहले बुखार की शिकायत होने पर झबरेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। दो दिन तक उपचार चलने के बाद युवती की अचानक मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.