Roorki News: नाले पर अतिक्रमण से जलभराव का खतरा
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: रुड़की। न्यू आदर्श नगर के गोल्डन हाउसिंग रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने नाले पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि वार्ड-2 और वार्ड-3 के बीच नाले पर स्लैब डालने से जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे बरसात में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ाने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी धीर सिंह, अश्वनी कुमार, अमित सैनी, संजय अग्रवाल, विनोद कुमार और आरती सहित कई स्थानीय निवासी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नाले की जाली बनी जलभराव की वजह, विरोध के बाद प्राधिकरण ने हटाने का लिया फैसला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.