रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भगवानपुर क्षेत्र के भंगेड़ी गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायत पत्र देकर नालों की सफाई नहीं होने का आरोप लगाया है। कहा कि बरसात के दौरान गंदगी और जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अरविंद कुमार, राहुल, सुमित, विकास, रहमान और नौशाद समेत अन्य लोगों ने शिकायत में बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...