Roorki News: नाला चौक होने से बारिश का पानी सड़कों पर भरा, जायरीन और राहगीर परेशान
रुडकी, सितम्बर 4 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। बारिश के बाद नाला चौक होने के कारण रुड़की मार्ग और पीपल चौक के पास गंगनहर पुल के सामने जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल जाने वाले जायरीनों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ओर जायरीन, मोहसिना, मेहरबान, महबूब, सोनू, अकबर, शाहिल, सलीम, शिबली, इरशाद, दिलदार, दिलबर, साजिद, राशिद, मिर्जा, तुफैल आदि का कहना है कि नाले नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। पीपल चौक के पास गंगनहर पुल के सामने भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.