Roorki News: नारसन में डिवाइडर से टकराई बाइक, मध्य प्रदेश के युवक की मौत
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद गाजियाबाद लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने मध्य प्रदेश निवासी एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11:47 बजे मोहम्मदपुर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दिल्ली नंबर की बाइक सवार दो युवक सड़क पर घायल पड़े थे। उनकी पहचान प्रतीक निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश और हर्षित श्रीवास्तव निवासी गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। साथियों ने पुलिस को बताया कि सभी युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.