रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: नारसन स्थित पशु चिकित्सालय में लंबे समय से जरूरी दवाइयां और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने वाले मिनरल उपलब्ध नहीं होने से पशुपालकों में रोष है। पशुओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोगों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा इस बार ज्यादातर पशुपालकों को पशु चारे के लिए बरसीम का बीज भी नहीं मिल सका है। पशुपालकों ने विभाग से जल्द दवाइयां और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। पशुपालकों का कहना है कि वे अपने पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचते हैं, लेकिन जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। पशुपालक सचिन कुमार ने बताया कि वह पशुओं की भूख बढ़ाने और लीवर संबंधी बीमारी के उपचार के लिए दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन दवा उपलब्ध नहीं हो सकी।

दवाइयों की कमी से पशुपालक परेशान...