Roorki News: नारसन चेक पोस्ट पर मिले दो नाबालिग
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: मंगलौर। नारसन चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया। दोनों बच्चे बिना किसी को बताए अपने हॉस्टल से उत्तराखंड घूमने के लिए निकल पड़े थे। पुलिस के अनुसार, नारसन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरहम अली (14) तथा मोहम्मद अली निवासी नगला, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर बताए। दोनों सुफा इंटरनेशनल एकेडमी, खुड्डा खामपुर मुजफ्फरनगर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे बिना किसी को बताए हॉस्टल से निकल गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.