Roorki News: नारसन कलां के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: नारसन कलां में दशहरे के अवसर पर सोमवार को मेला स्थल के समीप दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में आसपास के गांवों और दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए। दंगल के उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और इस पारंपरिक आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति के तेजवीर सिंह, पोपीन राठी, धीर सिंह और भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दशहरे के अवसर पर हर साल दो दिवसीय दंगल आयोजित किया जाता है। इसका उद्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.