रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को ढंडेरा फाटक से पकड़ा। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अगस्त को किशोरी के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि एक युवक उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश के साथ आरोपी की भी तलाश शुरू की। सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त सीडीआर और लोकेशन का भी विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम को लोकेशन के आधार पर ढंडेर...