Roorki News: नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी को रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगह तलाश की जा रही है। नाबालिग को जल्द से जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.