रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर नाबालिग बेटी को जबरन घर से ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति बेटी पर किसी लड़के से बातचीत करने का शक करता था। 16 जुलाई को बेटी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो अपलोड की थी। आरोप है कि इसे देखकर उसका पति आगबबूला हो गया। महिला के मुताबिक 17 जुलाई की रात करीब चार बजे उसका पति अपने दोस्त के साथ घर आया और उसकी 13 वर्षीय बेटी को जबरन घर से ले जाने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...