Roorki News: नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को जेल भेजा
रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: कलियर। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों के संरक्षण में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने 29 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खेलड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, सकुशल बरामद मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.