रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग भाई पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले करीब 10-15 दिनों से कुछ युवक नाबालिग किशोरी के साथ रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी जानकारी किशोरी के नाबालिग भाई को लगी तो उसने विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो भाई को मार दी गोली, आरोपी नाबालिग; हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...