रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन और कंप्यूटरीकृत एक्स-रे मशीन सोमवार को भी ठीक नहीं हो सकीं। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में हड्डी, सीने, कमर और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज एक्स-रे कराने पहुंचते हैं। मशीनें खराब होने के कारण चिकित्सकों द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराना पड़ा। इससे मरीजों का अतिरिक्त समय और पैसा दोनों खर्च हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...