रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: झबरेड़ा। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अकबरपुर फाजिलपुर निवासी अमन कुमार आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि युवक दंगा-फसाद करने पर उतारू था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर युवक का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...