Roorki News: नलकूप से स्टार्टर का सामान चोरी
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: मंगलौर। चोरों ने सरकारी नलकूप को निशाना बनाते हुए स्टार्टर का सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नलकूप खंड रुड़की के चालक प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अकबरपुर ढाढ़ेकी स्थित सरकारी नलकूप पर चोरों ने स्टार्टर के सामान को खुर्द-बुर्द कर चोरी कर लिया। नलकूप पर पहुंचने पर सामान गायब मिला। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: ढिकौली में आठ नलकूपों से हजारों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.