Roorki News: नलकूपों से उपकरण चोरी, पांच माह में तीसरी वारदात
रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: झबरेड़ा। चोरों ने किसानों के दस से अधिक नलकूपों के ताले तोड़कर विद्युत मोटर, स्टार्टर, केबल समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए। कुछ नलकूपों के मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। कस्बा निवासी किसान यशवीर सिंह, कुलदीप, सनी, अश्विनी सैनी, सुखबीर सिंह, जगनंदन, अरविंद और संदीप आदि ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनके नलकूपों को निशाना बनाया। ताले तोड़ने के साथ ही मकानों में नकब लगाकर विद्युत स्टार्टर, केबल और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। किसानों के अनुसार करीब एक माह पहले भी इसी क्षेत्र में दस नलकूपों से विद्युत मोटर और अन्य उपकरण चोरी किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.