Roorki News: नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। धीरमाजरा गांव के पास से गुजर रही बरसाती नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवानपुर क्षेत्र के गांव धीरमाजरा निवासी शाहिब (18 वर्ष) गुरुवार को नदी में नहा रहा था। वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था। युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। गुरुवार को काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बरसाती नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक का शव बरामद शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान युवक का शव तलाश कर बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.