रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम नगला सलारू में बुधवार दोपहर बाद रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे युवकों ने एक ग्रामीण के मकान पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे पक्ष ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखे बरामद किए। वहीं, फायरिंग करने के आरोपी युवक अपने वाहनों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम थीथकी और नगला सलारू निवासी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच फोन पर भी कहासुनी हुई थी। इसके बाद ग्राम थीथकी निवासी कुछ युवक दूसरे गा...