Roorki News: नगर पालिका में पांच नामित सभासदों ने ली शपथ
रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: मंगलौर। नगर पालिका परिषद मंगलौर में सोमवार को शासन की ओर से नामित पांच नए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार युसूफ अली ने अवि गुप्ता, आकाशदीप, सरला देवी, भूषण लाल और जियाउद्दीन अंसारी को पद, कर्तव्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने सभी नवनियुक्त सभासदों का स्वागत किया। सभासदों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने तथा नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मोउहिद्दीन अंसारी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, सभासद मोहम्मद अहसान, बाबू फारुकी, आरिफ, एसआई जसवीर सिंह, दीपक शर्मा, वसीम समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.