रुडकी, अक्टूबर 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। महेश्वरी-करणपुर मार्ग पर कुछ दिन पहले बनाई गई सड़क के जगह-जगह से टूटने और उखड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके चलते निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की हालत खराब हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से उन्हें आवागमन में सुविधा की उम्मीद थी, लेकिन जल्द ही सड़क टूटने लगी। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण की जांच कराने और खराब हो चुकी सड़क की दोबारा मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...