Roorki News: धोखे से बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकालने का आरोप
रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: लक्सर। बसेड़ी गांव निवासी एक युवती ने बैंक खाते से बिना जानकारी के रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता अंजली ने शिकायत में बताया कि उसका खाता फिनो बैंक में है। उसके खाते से एक अप्रैल को अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से रुपये निकाले गए। पीड़िता के अनुसार पहले उसके खाते से करीब 19 हजार रुपये और इसके बाद करीब 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद उसी दिन शाम करीब पांच बजे उसके बैंक खाते से 8,300 रुपये भी निकाल लिए गए। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने पर उसने बैंक से संपर्क किया, लेकिन उसे इन ट्रांजैक्शन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.