Roorki News: धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की। शास्त्री नगर के न्यू सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी के महत्व को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान अविशा, वैष्णवी, अनाया, स्नेहा, अनवी, लविशा, टिविंकल, अधिराज, आरव, आरूष, संस्कार, अवि, मानवी और आरूषी सहित अन्य बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। इस अवसर पर निदेशक मधु अरोड़ा और प्रधानाचार्य नवीश अरोड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में राखी अरोसे, रूपा, रेनु, पारूल, पायल, आकृति, प्रवेश, रश्मि, अल्का, अंजली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.