रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के गांव कुमराड़ी में पड़ोसियो ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चाचा-भतीजा घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव कुमराड़ी निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की रात करीब सात से आठ बजे के बीच वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाला अंजू घर में घुस आया और लाठी से उस पर हमला करने लगा। इसी दौरान आप अनुज, मनोज और मंजू भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। आरोपियों ने गजेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका भतीजा देवकुमार उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो आरोपिय...